लॉस एंजेलिस काउंटी में 5,000 बंदूकें नष्ट की गईं

लॉस एंजेलिस, 20 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी कैलिफोर्निया के रांचो क्यूकमुंगा शहर में लॉस एजेंलिस के कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा जुटाई गई लगभग 5,000 बंदूकों को नष्ट किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बंदूकों को नष्ट करने संबंधी समारोह के 24वें वार्षिक अवसर पर इतनी बड़ी मात्रा में बंदूकों को नष्ट किया गया। यह समारोह लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ विभाग (एसएएसडी) और रांचो क्यूकमुंगा के गेडरे स्टील मिल भट्टी के बीच एक सहयोग का हिस्सा है।

अपराधियों ने पिस्तौल, बंदूकें, स्वचालित हथियारों समेत कुल 4,971 हथियार समर्पित किए गए थे, जिन्हें बुधवार को एक भट्टी में पिघलाया गया।

इन हथियारों को लॉस एंजेलिस काउंटी के 13 क्षेत्रों के पुलिस विभाग द्वारा एकत्रित किया गया था। एलएएसडी ने कहा कि इस धातु को इस्पात में तब्दील किया जाएगा। इसका उपयोग राजमार्गो और पुलों के निर्माण में किया जा सकता है।

लॉस एंजेलिस काउंटी के शेरिफ जिम मैकडोनेल ने कहा, “किसी को क्षति पहुंचाने, किसी की जिंदगी खत्म करने और परिवारों एवं समुदायों की खुशियों को बर्बाद करने के लिए उपयोग होने वाले इन हथियारों को रूपांतरित कर उसका उपयोग हमारे सभी समुदायों को ज्यादा प्रगतिशील बनाने और फायदेमंद चीज के रूप में किया जाएगा।”

गेडरे स्टील मिल भट्ठी से मिली जानकारी के अनुसार, जब से यह वार्षिक समारोह शुरू हुआ है, तब से 24 वर्षो में 1,65,000 से ज्यादा हथियारों को पिघलाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493