लोकतंत्र के लुटेरों सावधान, देश की सुरक्षा में आ गया है चौकीदार : योगी

लखनऊ, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लुटेरे सावधान हो जाएं, देश की सुरक्षा में चौकीदार आ गया है।

लखनऊ, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विपक्षी दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लुटेरे सावधान हो जाएं, देश की सुरक्षा में चौकीदार आ गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “नेशनल हेराल्ड के लुटेरों सावधान, हरियाणा के जमीन घोटालेबाजों सावधान, खनन घोटालेबाजों सावधान, रिवर फ्रंट घोटालेबाजों सावधान, स्मारक घोटालेबाजों सावधान, एनआरएचएम घोटालेबाजों सावधान, टिकट बेचने वालों सावधान, लोकतंत्र के लुटेरों सावधान, देश की सुरक्षा में आ गया है चैकीदार।”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस, सपा, बसपा पर जोरदार हमले कर रहे हैं। इसके साथ ही वह ट्विटर पर भी इन पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493