लोकनायक की जयंती पर लखनऊ में होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

लखनऊ, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती (11 अक्टूबर) पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस संगोष्ठी में राज्यपाल राम नाईक, बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी सहित कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वेश्वरैया सभागार में 11 बजे से ‘वर्तमान राजनीतिक परि²श्य में लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रासंगिकता’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

त्रिपाठी के मुताबिक, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी अपना विचार व्यक्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में ‘चौथी दुनिया’ के संपादक व पूर्व सांसद संतोष भारती, चंद्रशेखर ट्रस्ट के अध्यक्ष, एचएन शर्मा व सदस्य विधान परिषद यशवंत सिंह समेत कई लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493