लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

महाजन ने कहा कि मानसून सत्र की शुरुआत 17 जुलाई को हुई थी और इस दौरान इसमें 19 बैठकें हुईं और 71 घंटे काम हुए।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन का 30 घंटे का समय व्यवधानों व स्थगनों के कारण बर्बाद हुआ। सदन ने अपने कार्य को पूरा करने के लिए करीब 10 घंटे 36 मिनट का अतिरिक्त समय दिया।

मानसून सत्र में सदन में 17 विधेयक पेश किए गए और 14 पारित हुए।

महाजन ने सदन को चलाने में सहयोग देने के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493