लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में गुरुवार को दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे फिर शुरू होगी।

संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि कलाम के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी है, इसलिए सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित की जाती है।

उन्होंने इसके अतिरिक्त सदन के तीन पूर्व सदस्यों और पंजाब के गुरदासपुर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यसभा की कार्यवाही भी अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सभापति एम.हामिद अंसारी ने कहा, “कलाम के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम जारी रहने के कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।”

दोनों सदनों में गुरदासपुर के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

कलाम का सोमवार को शिलांग में निधन हो गया था। तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित उनके गृहनगर में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493