नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता को श्रद्धांजलि देने के बाद संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उन्हें लोकप्रिय और नेता के रूप में याद किया। जयललिता के सम्मान में सांसदों ने मौन भी रखा जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
गौरतलब है कि जयललिता का सोमवार रात 11.30 बजे निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath