लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में बुधवार को नोटबंदी और नगरोटा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में बुधवार को नोटबंदी और नगरोटा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने दोनों मुद्दों पर बहस की मांग की और जोरदार हंगामा किया।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने हंगामे के बावजूद प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी सदस्यों के बार-बार व्यवधान उत्पन्न करने के कारण महाजन को आखिरकार सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ी।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा में मौजूद थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493