लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस द्वारा राफेल सौदे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर हंगामा करने के चलते सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस के सदस्य लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसान के समीप पहुंच गए और 36 ‘रेडी टू फ्लाई’ राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे की जांच कराने की मांग करते हुए नारेबाजी और हंगामा करने लगे।

महाजन ने प्रश्नकाल का संचालन करने की कोशिश की लेकिन हंगामा थमता नहीं देखकर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493