लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल में 2 बार स्थगित (लीड-2)

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में मंगलवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्थी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस वजह से प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही थोड़ी-थोड़ी देर के लिए दो स्थगित की गई।

कार्थी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

सुबह में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद एआईएडीएमके सदस्य अध्यक्ष की आसंदी के करीब आ खड़े हुए। उनके हाथों में समाचारपत्रों में छपी रिपोर्ट थी। वे ‘हमें न्याय चाहिए’ के नारे लगा रहे थे।

हंगामे के बीच अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही 11.15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर एआईएडीएमके सदस्य दोबारा अध्यक्ष की आसंदी के करीब आ जुटे और नारे लगाए।

एआईएडीएमके सदस्यों ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर पूर्व वित्त मंत्री के बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने हंगामा कर रहे सदस्यों से मुद्दे को नोटिस देने के बाद उठाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, “यहां उठाया गया मुद्दा बहुत अहम है। लेकिन कृपया कर अपनी सीटों पर लौट जाएं। एक नोटिस दीजिए। सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा कराने में कोई दिक्कत नहीं है।”

सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही चलने देने की प्रार्थना भी की।

उन्होंने हो-हंगामे के बीच प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन एआईएडीएमके सदस्य बाज नहीं आए।

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493