नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में बुधवार को भी सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में बुधवार को भी सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, हंगामा शुरू हो गया और कई सदस्य हाथों में प्लाकार्ड लिए और नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने हंगामा जारी रहने के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।
dharmpath.com dharmpath