लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को यह कहते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी कि कोई भी सदन नहीं चलने देना चाहता।

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कई सांसद हाथों में प्लाकार्ड लिए नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा हो गए।

सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल का संचालन करना चाहा लेकिन सदन में गतिरोध जारी रहा।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “कोई भी सुनना नहीं चाहता। कोई भी सदन की कार्यवाही चलने देने नहीं चाहता।”

इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493