लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। तेरह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की 97 लोकसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया।

विभिन्न सीटों पर मतदान के समय में अंतर है, इसलिए विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार (मदुरै को छोड़कर) अपराह्न् 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक के बीच में समाप्त हुआ।

मदुरै में उसी दिन प्रसिद्ध कार उत्सव की वजह से मतदान रात 8 बजे तक होंगे, जिस वजह से शहर में मंगलवार को रात 8 बजे तक चुनाव प्रचार की इजाजत है।

मतदान होने से पहले 48 घंटे के समय को ‘मौन काल (साइलेंस पीरियड)’ कहा जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार पर पाबंदी होती है।

जैसी ही साइलेंस पीरियड की शुरुआत हुई, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर, त्रिपुरा और पुडुचेरी के 97 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव रैलियां और बैठकें बंद हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493