लोकसभा चुनाव के साथ होंगे आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम व ओडिशा विधानसभा के चुनाव

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा विधानसभाओं के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा के अलावा बाकी के तीन राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होगा। ओडिशा में चार चरणों में वोट डाले जाएंगे।

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 11 अप्रैल को मतदान होगा जबकि ओडिशा में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

राज्य के विभाजन (जिसके नतीजे में तेलंगाना अस्तित्व में आया) के बाद आंध्र में यह दूसरा विधानसभा चुनाव होगा। पिछली बार 2014 में भी राज्य में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे।

राज्य की 176 सदस्यीय विधानसभा की 175 सीट के लिए चुनाव होंगे। एक सदस्य मनोनीत होता है।

अरुणाचल में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होगा। अभी यहां पेमा खांडू के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों के लिए चार चरण में मतदान होगा। मतों की गणना 23 मई को लोकसभा चुनावों की मतगणना के साथ होगी। ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो रहा है।

ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व में साल 2000 से बीजू जनता दल की सरकार है।

सिक्किम में 32 सदस्यीय विधानसभा के लिए मत डाले जाएंगे। राज्य में पवन चामलिंग के नेतृत्व में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट छठी बार जनादेश के लिए लोगों के बीच जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493