लोकसभा चुनाव : झारखंड में 4 सीटों पर मतदान शुरू

रांची, 12 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत राज्य की चार लोकसभा सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश में छठे और प्रदेश में तीसरे चरण के तहत चार लोकसभा सीटों- गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम (चाईबासा) में 66,85,401 मतदाता 67 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

इन संसदीय क्षेत्रों में 8,300 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की लगभग 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।

गिरिडीह में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) के उम्मीदवार और प्रदेश में जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जगन्नाथ महतो के बीच है। धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पी.एन. सिंह का मुकाबला भाजपा से कांग्रेस में जाने वाले कीर्ति आजाद से है।

इस्पात नगरी जमशेदपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के विद्युत बरन महतो और झामुमो के चंपई सोरेन के बीच है। सिंघभूम में भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा का मुकाबला कांग्रेस की गीता कोडा से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493