लोकसभा चुनाव : त्रिपुरा में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी

अगरतला, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा पूर्वी संसदीय क्षेत्र के लिए मंगलवार को भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देश में 117 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।

मतदान 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हो रहे हैं।

620,291 महिलाओं सहित कुल 1,257,944 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। जो दो महिलाओं सहित 10 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

कुल 1,645 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं।

हालांकि त्रिपुरा पूर्व सीट के लिए 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद जितेंद्र चौधरी, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के रेबती त्रिपुरा और महाराज कुमारी प्रज्ञा देब बर्मन के बीच है जो कांग्रेस से हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493