लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा : शाह फैसल

श्रीनगर, 23 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने शनिवार को कहा कि उनकी नवगठित पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन में फैसल ने कहा, “चुनाव में भाग लेने से पहले हम पार्टी को मजबूत करेंगे।”

फैसल ने पिछले रविवार को श्रीनगर में एक रैली में जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) पार्टी गठित करने की घोषणा की थी।

वर्ष 2009 में आईएएस टॉपर रहे फैसल ने नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा है।

शाह ने कहा कि वह तंत्र के अंदर लड़ाई लड़कर तंत्र को बदलना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493