लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे रजनीकांत (लीड-1)

चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनका लक्ष्य सिर्फ तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हैं।

चेन्नई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनका लक्ष्य सिर्फ तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हैं।

रजनीकांत ने यहां एक बयान में कहा कि तमिलनाडु के लोगों की पानी की समस्या एक बड़ा मुद्दा है।

उन्होंने लोगों से एक ऐसी पार्टी को वोट करने का आग्रह किया जो मजबूत सरकार बनाए और राज्य की पानी की समस्या को स्थायी रूप से हल करे।

रजनीकांत ने कहा कि वह लोकसभा चुनावों में किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे और कोई राजनेता उनके झंडे ‘रजनी मक्कल मंदरम’ या उनके फैन क्लब का वोट के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493