नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबलपुर से अपने सांसद राकेश सिंह को लोकसभा में व्हिप प्रमुख नामित किया है।
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि अर्जुन राम मेघवाल के मंत्री बनने के बाद यह पद खाली हो गया था। इसके बाद सिंह को इस पद पर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा, “सिंह जबलपुर से तीन बार सांसद रहे हैं और मध्य प्रदेश के जुझारू नेता हैं। उनके अनुभव से पार्टी को सदन में कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच जुलाई को मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान मेघवाल को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath