लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले अभिभाषण पर चली बहस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया।

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा ने गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले अभिभाषण पर चली बहस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन के समक्ष पढ़कर बताया कि प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। इसके पहले विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को अस्वीकार कर दिया गया।

महाजन ने कहा, “इस सत्र में जुटे लोकसभा के सदस्य उस अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति के बहुत ही आभारी हैं जिसे उन्होंने 23 फरवरी को संसद के संयुक्त सदन में देने की कृपा की थी।”

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 23 फरवरी को संसद के संयुक्त सदन को संबोधित किया था। यह बजट सत्र की शुरुआत की पारंपरिक व्यवस्था है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493