लोकसभा में सांसद चिंतामन वनगा को दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। संसद के निचले सदन लोकसभा में गुरुवार को महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सांसद चिंतामन वनगा को श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद वित्त मंत्री बजट पेश कर रहे हैं।

जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शोक संदेश पढ़ा। हालांकि, नियमों के अनुरूप, इसके बाद सदन की कार्यवाही खत्म हो जानी चाहिए थी लेकिन बजट को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही को जारी रखा गया।

महाजन ने कहा कि सांसद चिंतामन के सम्मान में शुक्रवार को सदन की कार्यवाही स्थगित की जाएगी।

वनगा का गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493