लोकसभा 2019 : राहुल ने अमेठी से नामांकन किया

अमेठी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

यहां पांचवें चरण के तहत छह मई को चुनाव होने हैं।

उनके साथ उनकी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) चेयरमैन सोनिया गांधी, बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजे रेहान और भांजी मिराया थे।

उन्होंने नामांकन से पहले लगभग दो घंटों तक रोड शो किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493