लोक सेवा वितरण पर विचार विमर्श- ‘नवाचारों का उत्सव’

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि प्रगति के लिए नवाचार में परिवर्तन आवश्यक है और यह किसी भी व्यक्ति के विचार करने और कार्य करने का तरीका है।

दीपक गुप्ता राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जा रहे नवाचार उत्सव के अवसर पर ‘लोक सेवा प्रतिपादन में नवाचारों के लिए व्यापक स्तर पर पहल’ पर विचार-विमर्श की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा शासन के लिए नये दृष्टिकोणों की आवश्यकता है। उन्होंने कुशल लोक सेवा वितरण के लिए कर्नाटक में भूमि परियोजना और आंध्रप्रदेश में ई-सेवा के उदाहरण की भी चर्चा की। उन्होंने लोक वितरण के लिए लोक कल्याण और लागत में कमी पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि अभिनव भारत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि बेहतर लोक सेवा वितरण के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभवों का भी उपयोग किया जा सकता है।

नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) के अध्यक्ष और सम्मेलन के उपाध्यक्ष डॉ. आर.ए.मशेलकर ने कहा कि लोगों की आशाएं और उम्मीदें हमेशा ही बढ़ती रही हैं और डिजिटल तकनीक ने लोक सेवा वितरण में एक बहुत व्यापक परिवर्तन ला दिया है। उन्होंने सेवा वितरण के एक अंग के तौर पर मूल्य संवर्धन पर भी जोर दिया।

दूसरे सत्र ‘समावेशन के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई’ की अध्यक्षता राष्ट्रपति के प्रेस सचिव वेणु राजमणि ने और सह अध्यक्षता असम सरकार के पूर्व मुख्य सचिव जितेश खोसला ने की। जितेश खोसला ने कहा कि लोक सेवा वितरण के लिए पहुंच बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संस्थागत और ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन इनको प्रेरक प्रोत्साहन के साथ जोड़े जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञों ने जमीनी स्तर पर भी अपने अनुभव साझा किए। बैठक के दौरान यह महसूस किया गया कि ऐसे अनुभवों को जहां तक भी संभव हो साझा किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तिवों ने भी अपने विचार साझा किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493