लोनावला फिल्मोत्सव में ‘अनइंडियन’, ‘टोबा टेक सिंह’ की स्क्रीनिंग

लेनावला, 2 अगस्त (आईएएनएस)। लोनावला अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के पहले उद्घाटन संस्करण में ब्रेट ली अभिनीत फिल्म ‘अनइंडियन’ और पंकज कपूर की चर्चित फिल्म ‘टोबा टेक सिंह’ की स्क्रीनिंग की जाएगी।

इस समारोह का आयोजन अगले माह होगा और इसमें इन दों फिल्मों के साथ कुल 45 फिल्मों को दर्शाया जाएगा।

इस फिल्मोत्सव में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मकारों की लघु फिल्में प्रस्तुत की जाएंगी। इसमें छात्र फिल्मकार भी शामिल होंगे।

फिल्मोत्सव के निदेशक रिजू बजाज ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्मोत्सव ऐसी नौ फिल्मों को भी दर्शाएगा, जिन्हें अभी रिलीज नहीं किया गया है। कई फिल्में ऐसे निर्देशकों की हैं, जिन्होंने पहली बार निर्देशन जगत में कदम रखा है।”

लोनावला फिल्मोत्सव में दर्शाई जाने वाली लघु फिल्में लोगों को काफी रोमांचित करेंगी।

एक सितंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह का आगाज बंगाल की ओर से गोविंद निहलानी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। निहलानी ने ‘आक्रोश’ और ‘अर्धसत्य’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493