ग्रेनाडा, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्ट्राइकर इजिक्वेल पोंसे ऋण पर आधारित करार के तहत स्पेन के फुटबाल क्लब ग्रेनाडा पहुंच गए हैं।
स्पेनिश क्लब ने इस बात की जानकारी दी। मूल रूप से पोंसे इटली के क्लब एसी मिलान के खिलाड़ी हैं।
नए सत्र के लिए स्पेनिश क्लब का यह आठवां करार है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दोनों क्लबों और खिलाड़ी के बीच करार इस शुक्रवार को हुआ और पोंस इस सत्र में इटली के क्लब के लिए खेलेंगे।
इजिक्वेल रोमा की युवा टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह क्लब में अर्जेटीना के नेवेल क्लब से पहुंचे थे।
इजिक्वेल इससे पहले स्पोर्टिग गिजोन में जाने वाले थे, लेकिन दोनों क्लबों के बीच करार नहीं हो सका और वह ग्रेनाडा में जा पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath