सौंदर्य उत्पाद जारी करना चाहती हैं काइली जेनर

लॉस एंजेलिस, 23 अगस्त (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ‘काइली कॉस्मेटिक्स’ के तहत फाउंडेशन, ब्लशर, कंसीलर, ब्रांजर आदि सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को जारी करना चाहती हैं।

लॉस एंजेलिस, 23 अगस्त (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ‘काइली कॉस्मेटिक्स’ के तहत फाउंडेशन, ब्लशर, कंसीलर, ब्रांजर आदि सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को जारी करना चाहती हैं।

बेवसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, काइली ने इस साल के लिए अपनी इच्छाओं को वेबसाइट ‘दकाइलीजेनर डॉट कॉम’ पर साझा किया है।

उन्होंने लिखा, “मुझे यकीन नहीं होता कि मैं 19 साल की हो गई हूं। जब भी मैं बीते वर्ष की ओर देखती हूं तो मुझे यह सब उन्मादी लगता है। मैं इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकती कि न सिर्फ मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार और दोस्तों के लिए अगला साल क्या लाने वाला है। मेरे 19वें साल के लिए मेरी उम्मीदों और सपनों पर एक नजर डालें। मैं फाउंडेशन, कंसीलर, ब्लशर और ब्रांजर जारी कर काइली सौंदर्य प्रसाधन के सपने को पूरा करना चहती हूं।”

काइली दो नए आईलाइनर सेट को काले और भूरे रंगों में उतारने के लिए तैयार हैं। ये सब मंगलवार को ई-स्टोर के जरिए लांच होंगे। इनमें जेल पॉट, आईलाइनर एवं ब्रश भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493