बिल्बाओ (स्पेन), 16 जनवरी (आईएएनएस)। एथलेटिक बिल्बाओ ने पुष्टि की है कि उसके लिए खेलने वाले स्पेनिश स्ट्राइकर किके सोला लोन पर आधारित करार के तहत मिडिल्सबॉरो के लिए खेलेंगे।
क्लब ने कहा है कि सोला को इस सत्र के अंत तक के लिए इंग्लैंड भेजा जा रहा है।
मिडिल्सबॉरो ने भी अपनी वेबसाइट पर सोला के आगमन की पुष्टि की है।
29 साल के सोला 2013 से लेकर अब तक बिल्बाओ के साथ हैं। वह ओसासुना से यहां आए थे। बिल्बाओ के लिए सोला ने 26 मैच खेले हैं और पांच गोल किए हैं।
dharmpath.com dharmpath