चेन्नई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात अभिनेत्री और फिल्म निर्मात्री रेवती मां और बेटे के रिश्ते पर बनी अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ में वरुण तेज की मां की भूमिका निभाएंगी।
फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने आईएएनएस को बताया, “यह मां और बेटे के रिश्ते पर बनी भावनात्मक फिल्म है जिसमें रेवती और वरुण के बीच फिल्माए गए मां-बेटे के दृश्य बेहद प्रभाशाली होंगे। हमें लगता है कि ‘लोफर’ नाम फिल्म के कथानक के उपयुक्त नहीं है, इसलिए हम इसका दूसरा नाम सोच रहे हैं।”
पुरी ने कहा कि फिल्म की केवल पांच दिन की शूटिंग शेष है।
सी कल्याण द्वारा निर्मित फिल्म की अधिकांश शूटिंग राजस्थान और हैदराबाद में की गई है।
फिल्म इस साल के अंत में प्रदर्शित की जाएगी।
लेखक-अभिनेता पोसनी कृष्णा मुरली फिल्म में रेवती के पति का किरदार निभाएंगे।
dharmpath.com dharmpath