लोहरदग्गा उपचुनाव में 67 फीसदी मतदान (लीड-1)

रांची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड की लोहरदगा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को 67 फीसदी मतदान हुआ।

रांची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड की लोहरदगा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को 67 फीसदी मतदान हुआ।

नक्सल प्रभावित इस इलाके में उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह सात बजे से अपरान्ह तीन बजे तक चला मतदान शांतिपूर्ण रहा।

उपचुनाव में नौ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 272 मतदान केंद्रों पर मत डाले गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2.20 लाख है।

मुख्य मुकाबला भाजपा समर्थित आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के उम्मीदवार नीरू भगत, कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के उम्मीदवार बंधु तिर्की के बीच माना जा रहा है।

इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत तत्कालीन आजसू विधायक कमल किशोर भगत को धन उगाही के एक मामले में सात साल कैद की सजा होने की वजह से पड़ी।

नीरू भगत, कमल किशोर भगत की पत्नी हैं।

इस उपचुनाव को राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। यह सीट जनजातीय समुदाय के लिए आरक्षित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493