लोहान ने समाचार चैनल पर मुकदमा किया

लॉस एंजेलिस, 3 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान और उनकी मां डीना लोहान ने एक समाचार चैनल के प्रस्तोता सीन हैन्निटी और समीक्षक मिशेल फील्ड्स पर मानहानि का मुकदमा किया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, 28 वर्षीया लोहान और उनकी मां ने मैनहट्टन के सर्वोच्च न्यायालय में सोमवार को याचिका दायर की, जिसमें कहा गया है कि फील्ड्स ने अनुचित और हैरतअंगेज तरीके से कहा कि लिंडसे लोहान की मां उनके साथ कोकीन लेती हैं।”

हैन्निटी के टीवी कार्यक्रम में पिछले साल चार फरवरी को प्रसारित एपीसोड में वह और उनके मेहमान उन मशहूर हस्तियों के बारे में चर्चा कर रहे थे, जिनकी मौत अधिक मात्रा में मादक पदार्थ के सेवन से हुई। इनमें हीथ लीगर, एन्ना निकोल स्मिथ, एमी वाइनहाउस, माकल जैक्सन और एल्विस प्रीस्ली क नाम शामिल थे।

उसी दौरान फील्ड्स ने कहा था, “लिंडसे लोहान की मां उनके साथ कोकीन लेती हैं।”

समाचार चैनल फॉक्स न्यूज इस बयान को अपने आधिकारिक वेबाइट से हटाने का वादा कर इस मामले पर साल भर पहले ही लोहान और उनकी मां के वकील को माफीनाम भेज चुका है।

हालांकि अभियोजन पक्ष का कहना है कि चैनल ने वेबसाइट से बयान नहीं हटाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493