‘हंटर’ कामदेव को समर्पित करने का निर्णय

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स के मालिक अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी व विकास बहल ने बैनर की नई फिल्म ‘हंटर’ काम देवता कामदेव को समर्पित करने का फैसला लिया है।

यह अजीबोगरीब फैसला उन तीनों ने मिलकर किया है। फैंटम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “बॉलीवुड की अधिकांश फिल्मों की शुरुआत में भगवान गणेश या शिव का लोगो व छवियां होती हैं। लेकिन हिंदी सिनेमा में पहली बार एक फिल्म की शुरुआत में कामदेव का प्रतीक होगा।”

‘हंटर’ के निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी इस बारे में उत्साहित हैं। हर्षवर्धन ने कहा, “हंटर’ नए जमाने की फिल्म है, जहां नायक प्यार को समझने से पूर्व एक सफर से होकर गुजरता है। मेरी नजर में इस फिल्म के पीछे कामदेव एक प्रेरणा हैं और हमने इसे उन्हें समर्पित करने का निर्णय लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493