लौवर पिरामिड के वास्तुकार का 102 वर्ष की उम्र में निधन

न्यूयॉर्क, 17 मई (आईएएनएस)। पेरिस के लौवर संग्रहालय में कांच और धातु के पिरामिड को डिजाइन करने वाले चीनी मूल के अमेरिकी वास्तुकार आई.एम. पेई का 102 साल की आयु में निधन हो गया।

सीएनएन के अनुसार, अंतिम महान आधुनिकतावादी वास्तुकार में से एक के रूप में प्रतिष्ठित, पेई ने गुरुवार को अंतिम सांस ली।

हालांकि अपने पूरे जीवन काल में पेई ज्यादातर अमेरिका में ही रहे और वहां काम किया। लेकिन 1980 के दशक में लौवर संग्रहालय के पुनर्विकास के लिए पेई को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने संग्रहालय के प्रवेशद्वार के साथ तीन छोटे पिरामिड और एक विशाल उपश्रेणी के साथ हमें मुख्य आंगन में ग्लास और धातु का पिरामिड दिया।

लौवर के इतिहास में पेई वहां काम करने वाले पहले विदेशी वास्तुकार थे। शुरू में उनके डिजाइन का जमकर विरोध हुआ था, लेकिन अंत में उन्होंने फ्रेंच और बाकी सभी का दिल जीत लिया।

वाल्टर ग्रोपियस, मार्सेल ब्रेयूर, अलवर अल्टो और ले कोबुर्सीर जैसे महान लोगों के साथ काम सीखने को लेकर एक युवा व्यक्ति के रूप में पेई ने खुद को भाग्यशाली माना।

पेई का जन्म चीन में 1917 में एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता एक बैंकर थे। एक सुलेखक और मुरली बजाने वाली उनकी कलात्मक मां का उन पर अधिक प्रभाव था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493