वंदे भारत एक्सप्रेस का खाना खाने से महिला के सूजे होंठ, बेटे की स्थिति हुई गंभीर

वाराणसी-देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. हाल ही में एक महिला यात्री ने दावा किया है कि ट्रेन में परोसे गए लंच खाने के बाद उनके होंठ सूज गए और उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह मामला 27 मार्च 2026 का बताया जा रहा है. जब रांची की रहने वाली आयुषी सिंह ट्रेन नंबर 22500 वंदे भारत एक्सप्रेस से वाराणसी से देवघर जा रही थीं. वे ई1 कोच में यात्रा कर रही थीं. ट्रेन में आईआरसीटीसी द्वारा परोसा गया लंच उन्होंने और उनके दो साल बेटे ने भी खाया.आयुषी ने बताया कि लंच खाने के कुछ ही मिनट बाद उनके ऊपरी होंठ सूजने लगे और पूरे शरीर में एलर्जी के लक्षण दिखने लगे. स्थिति इतनी गंभीर थी कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती थी. उन्होंने तुरंत चिकित्सा सहायता ली.

उनके दो साल बेटे को भी उसी खाने से दस्त की शिकायत हुई. महिला ने एक्स पर अपनी सूजी हुई होंठों की तस्वीरें और डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट साझा कीं. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह ट्रेन के खाने से हुआ. मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में स्पष्ट रूप से ‘severe allergy after consuming food in Vande Bharat’ लिखा है. तस्वीरों में उनके होंठ काफी सूजे हुए नजर आ रहे हैं, जो मामले को और गंभीर बनाते हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493