‘वजीर’ की शूटिंग के लिए फरहान श्रीनगर रवाना

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड-फिल्मकार फरहान अख्तर आगामी फिल्म ‘वजीर’ की शूटिंग के लिए रविवार को श्रीनगर रवाना हुए।

फरहान ने ट्विटर पर लिखा, “वजीर की आखिरी भाग की शूटिंग के लिए अब श्रीनगर जा रहा हूं। उड़ान में एक घंटे की देर है। मुझे लगता है इंतजार का फल मीठा होता है।”

बिजॉय नांबियार निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन और अदिति राव हैदरी हैं।

फरहान (41) ने आतंकवाद निरोध दस्ते (एटीएस) के अधिकारी की भूमिका की है।

फिल्म का टीजर विधु विनोद चोपड़ा ने लिखा और बनाया है। यह 19 दिसंबर, 2014 को आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ के साथ रिलीज हुआ था।

फिल्म की शूटिंग के बाद फरहान नोएडा में तीन मार्च को संगीत प्रस्तुति देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493