सलमान संग फिल्म चाहते हैं एजाज गुलाब

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। हाल में ‘अब तक छप्पन 2’ फिल्म से निर्देशन की पारी शुरू कर चुके निर्देशक एजाज गुलाब कहते हैं कि वह अगली फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान को लेने की योजना बना रहे हैं और वह जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे।

एजाज ने आईएएनएस को बताया, “बतौर फिल्मकार हर कोई आगे बढ़ना चाहता है और जहां तक मेरा सवाल है तो मेरी सलमान खान के साथ अच्छी दोस्ती है। मैं अपनी अगली फिल्म में सलमान के साथ काम करना चाहता हूं। मैं इसके लिए उनसे जल्द मुलाकात करूंगा।”

उन्होंने कहा, “लेकिन फिलहाल इस बारे में और कुछ बताना जल्दबाजी होगी।”

एजाज ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘वीरगति’ जैसी फिल्मों में बतौर स्टंट निर्देशक सलमान के साथ काम कर चुके हैं।

आपकी अगली फिल्म किस शैली की होगी? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह एक बहुत खास फिल्म है। मैं चीजें तय होने के बाद इस बारे में घोषणा करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493