‘वजीर’ के लिए अमिताभ, फरहान ने गाया गीत

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगामी हिंदी फिल्म ‘वजीर’ के कलाकार अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर ने एक साथ मिलकर दोस्ती पर आधारित एक गीत गाया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वह माइक के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।

अमिताभ ने तस्वीर का शीर्षक लिखा है- फिल्म ‘वजीर’ के लिए गीत की रिकॉडिंग।

इस गीत के बोल ‘अंतरंगी यारी’ है, जो कथित तौर पर फिल्म के अंत में होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रचार के लिए तस्वीरों में दोनों अभिनेता गीत रिकॉडिग के दौरान मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। वहीं फरहन गीत गायन के दौरान गिटार पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘वजीर’ का निर्देशन बिजय नाम्बियार ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493