वत्सल व इशिता के बीच खास दोस्ती का रिश्ता

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भले ही अभिनेता वत्सल सेठ और अभिनेत्री इशिता दत्ता ने धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर-बाजीगर’ के लिए नो डेटिंग क्लॉज के लिए करार किया हो लेकिन पर्दे के पीछे दोनों के बीच खास रिश्ता है।

धारावाहिक में एक-दूसरे से नफरत करने वाले दोनों कलाकार शूटिंग और लंच के बीच एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बीता रहे हैं।

हाल ही में सेट पर जब इशिता की साड़ी पंखे में फंस गई तो वत्सल ने ‘हीरो की तरह’ उन्हें बचाया।

इशिता से दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर वत्सल ने कहा, “पर्दे के पीछे हमारी अच्छी दोस्ती है और बहुत-सी बातें समान हैं। जैसे मुझे केक और पेस्ट्री पसंद है और उसे भी।”

इशिता ने कहा, “उनके साथ शूटिंग मजेदार रहती है। मैंने बहुत सुधार किया क्योंकि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वह अच्छे सह-कलाकार और अच्छे दोस्त हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493