बायोकॉन का शुद्ध मुनाफा 17 फीसदी बढ़ा

बेंगलुरू, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन लिमिटेड को वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 147 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी ने 17 फीसदी वृद्धि दर्ज की है, जो बीते वर्ष की समान अवधि में 126 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में समेकित शुद्ध लाभ राजस्व 11 फीसदी की वृद्धि के साथ 952 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह 857 करोड़ रुपये था।

कुल राजस्व में 903 करोड़ रुपये की कुल बिक्री भी शामिल है, जो बीते साल की समान अवधि की तुलना में 10 फीसदी वृद्धि के साथ 825 करोड़ रुपये हो गया है। अन्य आय 52 फीसदी की वृद्धि के साथ 49 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह 32 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493