वत्सल सेठ और इशिता में समानता!

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अभिनेता वत्सल सेठ ने साझा किया कि टेलीविजन धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर- बाजीगर’ में उनकी सह-कलाकार इशिता दत्ता के बीच काफी समानता है।

वत्सल और इशिता टेलीविजन चैनल लाइफ ओके के आगामी शो में साथ दिखाई देंगे। इसका प्रसारण जून से होगा।

वहीं वत्सल का मानना है कि समान विकल्पों के कारण उनमें समानता का जुड़ाव है।

इशिता को हाल ही बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन की बेटी के किरदार में देखा गया था, जबकि वत्सल को वर्ष 2004 में फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ में अजय के बेटे के तौर पर देखा गया।

वत्सल ने कहा, “जब हम शूटिंग के लिए जाने वाले थे तो इशिता को आखिरी दिन चयनित किया गया। उस समय सबकुछ अस्पष्ट और अनिश्चित था। जैसे ही वह आईं, हमने तुरंत शूटिंग शुरू कर दी।”

उन्होंने कहा, “आउटडोर शेड्यूल में हमें धीरे-धीरे महसूस हुआ कि हममें अजय देवगन वाले कनेक्शन जैसी कई समानताएं हैं और हमारे किरदार बिल्कुल फिट हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493