चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में हालांकि राजनीति और फिल्मी दुनिया आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन एक्शन फिल्मों के अभिनेताओं को इस बार राज्य विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
तिरुचेंदूर निर्चाचन क्षेत्र से उम्मीदवार अभिनेता से नेता बने अखिल भारतीय समाथुवा मक्कल काची के आर. शरतकुमार, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अनीता आर. राधाकृष्णन से हार गए हैं।
शरतकुमार को 62,356 वोट मिले, जबकि राधाकृष्णन ने 88,357 वोट पाकर जीत हासिल की।
उलंदुरपेत्तई में अभिनेता से नेता बने डीएमडीके के नेता ए. विजयकांत 26,950 वोट ही हासिल कर पाए। वह अन्नाद्रमुक (63,906 वोट) और डीएमके (57,850 वोट) उम्मीदवारों से पिछड़ गए।
डीएमके प्रत्याशी वगई चंद्रशेखर इस मामले मेंअपवाद बनकर उभरे। तमिल फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभा चुके चंद्रशेखर ने अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार सी. मुनुस्वामी को 8,100 वोटों से शिकस्त दी।
dharmpath.com dharmpath