पोर्ट विला, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। वनुआतु में सोला से 102 किलोमीटर पश्चिम में बुधवार को विनाशकारी भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 33 किलोमीटर की गहराई में था। शुरुआत में इसके 13.9 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 166.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में होने का अनुमान लगाया गया था।
dharmpath.com dharmpath