इमरान हाशमी का बेटा बना ‘आयरन मैन’

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी अपनी किताब ‘द किस ऑफ लाइफ : हाउ अ सुपरहीरो ऐंड माय सन डिफिटेड कैंसर’ का विमोचन करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अयान की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अमेरिकी सुपरहीरो ‘बैटमैन’ की पोशाक में नजर आ रहे हैं।

इमरान ने यह तस्वीर बुधवार को ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने बेटे अयान के कैंसर की जंग को अपनी इस किताब में उतारा है।

इमरान ने तस्वीर में कैप्शन में लिखा, “बताइए कौन है? अयान-मैन!”

फोटो में अयान वैसी ही पोशाक में नजर आ रहे हैं, जैसी हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने ‘आयरन मैन’ और ‘अवेंजर्स’ फ्रेंचाइजी की फिल्म में पहनी थी।

‘द किस ऑफ लाइफ: हाउ अ सुपरहीरो ऐंड माय सन डिफिटेड कैंसर’ का विमोचन गुरुवार को होगा। इमरान ने यह किताब बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493