वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी का संगीता जोशी ने किया अनावरण

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय गुजराती टेलीविजन धारावाहिक ‘प्रीत पियू अणे पन्नाबेन’ में पन्नाबेन की भूमिका निभा चुकी गुजराती अभिनेत्री संगीता जोशी ने यहां सोमवार को अपनी वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी का अनावरण किया।

प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ वन्य जीव तस्वीरों का संग्रह था, जो जोशी ने हाल ही में केन्या में क्लिक की थीं।

जोशी ने कहा, “मैंने इसे पेशेवर के रूप में शुरू किया था, लेकिन इसके बाद यह आदत बन गई और जब भी मैं दुनिया में घूमती हूं तो यह आदत काफी प्रयोगकारी साबित होती है। अब मेरे पास दुनियाभर के वन्यजीव की हजार तस्वीरें हैं।”

कार्यक्रम में मसाई मारा से मिस केन्या टूरिज्म भी शामिल हुई। इस बारे में जोशी ने कहा, “जब मैं केन्या गई थी तो हम दोस्त बन गए। जब वह मिस टूरिज्म केन्या बनी, तो मैं उन्हें बधाई देने के लिए वहां गई। भारतीय होने के नाते अच्छी बात यह है कि मैंने वहां जाकर बहुत-सी तस्वीरें क्लीक कीं। उन्हीं तस्वीरों के साथ यह प्रदर्शनी रखी गई।”

संगीता जोशी लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लोकप्रिय हुई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493