वयस्क हास्य फिल्म में काम करना चाहती हैं कल्कि

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री कल्कि कोच्लिन हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘हंटर’ से इतना प्रभावित हुई हैं कि वह भी इसी तरह की फिल्म में काम करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि वह ऐसी ही अलग शैली की किसी फिल्म में काम करना चाहती हैं, बशर्ते कहानी नई और वास्तविक हो।

निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी की फिल्म ‘हंटर’ मंदार पोंक्षी नामक युवक की कहानी है, जो यौनासक्त है। अभिनेता गुलशन देवैया ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।

कल्कि शुक्रवार को यहां ‘हंटर’ की सफलता की खुशी में आयोजित पार्टी में मौजूद थीं, जहां उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें वयस्क हास्य फिल्मों में काम करने में दिलचस्पी है?

कल्कि ने जवाब में कहा, “हां बिल्कुल.. यह दिलचस्प विचार है। यदि कहानी नई और वास्तविक हो, तो मैं जरूर काम करूंगी।”

कल्कि जल्द ही फिल्म ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ में एक ऐसी युवती की भूमिका में नजर आएंगी जो मस्तिष्क पक्षाघात से ग्रस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493