मलिक की स्थिति समझ सकता हूं : जोनस

लॉस एंजेलिस, 28 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी पॉप समूह जोनस ब्रदर्स के पूर्व सदस्य निक जोनस का कहना है कि वह जाएन मलिक की स्थिति को समझ सकते हैं कि उन्होंने किस दबाव में आकर वन डायरेक्शन बैंड छोड़ा होगा।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जोनस ने कहा कि वह उन समस्याओं को समझ सकते हैं, जिनके कारण बुधवार को मलिक ने वन डायरेक्शन बैंड छोड़ने का फैसला किया।

जोनस ने जोनस ब्रदर्स बैंड में अपने भाई जॉय और केविन के साथ काम करने के बाद 2013 मैं बैंड छोड़ दिया था।

‘एंटरटेनमेंट टुनाईट’ को दिए एक साक्षात्कार में जोनस ने कहा, “इसमें काफी दबाव होता है। मुझे लगता है कि मेरी स्थिति वास्तव में मलिक के जैसी थी। मेरे पास मेरा परिवार था। यह सब इस पर निर्भर है कि आप संतुलन कैसे करते हैं।”

मलिक (22) ने बताया कि उन्होंने पांच साल बाद उस समय वन डायरेक्शन बैंड छोड़ने का फैसला किया है जब यह एक बड़ा पॉप बैंड बन चुका है, क्योंकि वह एक सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493