वयोवृद्ध भाकपा नेता बर्धन की हालत अभी भी नाजुक

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वयोवृद्ध नेता ए.बी. बर्धन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें पक्षाघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सा अधीक्षक डा. एस.एम. रहेजा ने मंगलवार को कहा कि बर्धन (93) सोमवार को यहां भाकपा मुख्यालय में स्थित अपने आवास अजॉय भवन में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें जी.बी. पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाकपा के पूर्व महासचिव बर्धन को अस्पताल की आपातकालीन विंग में भर्ती कराया गया है और वरिष्ठ चिकित्सा उनकी देखरेख में लगे हुए हैं, जिन्होंने उनकी हालत ‘नाजुक’ बताई है।

रहेजा ने आईएएनएस को बताया, “बर्धनजी को सोमवार को पक्षाघात हुआ था। उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है, लेकिन उनकी हालत अभी भी चिंताजनक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493