लॉस एंजेलिस, 22 जुलाई (आईएएनएस)। ‘स्टार ट्रेक’ और ‘डॉक्टर हू’ जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए याद किए जाने वाले मशहूर ब्रिटिश अभिनेता-लेखक ओलाफ पूले नहीं रहे। वह 101 साल के थे।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ओलाफ का यहां 14 जुलाई को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि परिवार की प्रवक्ता ने की।
ओलाफ सबसे ज्यादा ‘डॉक्टर हू’ में खलनायक वैज्ञानिक प्रोफेसर स्टैहलमैन की भूमिका के लिए मशहूर हैं।
ओलाफ ने ‘द लॉस्ट पीपुल’, ‘हाइली डेन्जरस’, ‘द आयरन पेटीकोट’ और ‘द पासवर्ड इज करेज’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।
उन्होंने 1980 के दशक में अमेरिका आ गए और ‘स्केरक्रो’ तथा ‘एल.ए. लॉ’ जैसे धारावाहिकों में अतिथि भूमिका निभाईं।
उनके परिवार में एक बेटा एक बेटी और चार नाती-पोते हैं।
dharmpath.com dharmpath