वरिष्ठ कांग्रेस नेता लुलू मोहापात्रा का निधन

भुवनेश्वर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रह चुके ललातेंदु (लुलू) विद्याधर मोहापात्रा का गुरुग्राम में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।

ललातेंदु विद्याधर मोहापात्रा के छोटे भाई ने बताया कि लुलू (52) लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका पिछले महीने से इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि 2010 में एक बड़ी सड़क दुर्घटना में उनका लीवर को नुकसान पहुंचा था। परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है।

लुलू का रविवार रात को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

ओडिशा कांग्रेस कमिति के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके लुलू 1995, 2000 और 2004 में ब्रह्मागिरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

वह युवाओं में खासे लोकप्रिय थे। वह एनएसयूआई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

राहुल गांधी के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “वरिष्ठ कांग्रेस नेता के असामयिक निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493