वरिष्ठ तेदेपा नेता मुद्दुकृष्णम नायडू का निधन

हैदराबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री गली मुद्दुकृष्णम नायडू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 71 साल के थे।

हैदराबाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री गली मुद्दुकृष्णम नायडू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 71 साल के थे।

आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य नायडू ने मंगलवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

रायलसीमा क्षेत्र के चित्तूर जिले के रहने वाले नायडू अभिनेता से बने राजनेता बने एन टी रामा राव द्वारा 1982 में तेदेपा के गठन के समय से पार्टी से जुड़े रहे।

वह पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र से एक ही जिले से छह बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए।

नायडू 1984, 1987 और 1994 में एन.टी रामा राव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और शिक्षा व वन मंत्रालय संभाला।

मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने तेदेपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने तेदेपा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके निधन से वह स्तब्ध हैं।

गली मुद्दुकृष्णम नायडू का पार्थिव शरीर पुत्तूर पहुंचाया जाएगा जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493