वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर का निधन

पुणे, 25 नवंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पडगांवकर का शुक्रवार सुबह यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

वह एक लोकप्रिय लेखक और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ समाचार पत्र के पूर्व संपादक थे।

पडगांवकर (72) को दिल का दौरा पड़ने के बाद 18 नवंबर को रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। इस कारण उनके कई अन्य अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। उन्हें डायलसिस पर रखा गया था।

पडगांवकर का जन्म पुणे में हुआ था। उनकी शिक्षा सेंट विंसेंट हाईस्कूल और फग्र्यूसन कॉलेज में हुई थी। उन्होंने फ्रांस के पेरिस-सॉर्बोन विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि ली थी।

वह 1978 में यूनेस्को से जुड़े और बाद में पेरिस में विभिन्न सूचना अनुभागों में अपनी सेवाएं दीं।

वह भारत आने और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ का संपादक बनने से पूर्व पेरिस इसी समाचार पत्र के संवाददाता थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493