वरुण धवन की कार दुर्घटनाग्रस्त, कोई चोटिल नहीं

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन की कार रविवार को एक सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उन्होंने कहा है इस घटना मेंकोई भी घायल नहीं हुआ है।

इस घटना की पहली बार जानकारी उस वक्त हुई जब एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा, “वरुण धवन की होंडा सिटी जुहू 10वें रोड पर क्षतिग्रस्त हो गई है।”

किसी भी तरह के भ्रम के पैदा होने से पहले ही वरुण ने ट्वीट किया, “जो कार क्षतिग्रस्त हुई है वह मेरी ही कार है। मैं अपने परिवार में से दुर्घटना का शिकार हुए किसी की मदद करने के लिए आया था। मेरी सलाह है कि आप चुप रहें। मेरे परिवार में सभी लोग ठीक हैं और कोई घायल नहीं हुआ है धन्यवाद।”

वरुण को हाल ही फिल्म ‘ढिशूम’ में देखा गया था और अब वह ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘जुड़वा 2’ में रूपहले पर्दे पर नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493